रविवार, 21 जून 2020

एशिया


एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 44,579,000 वर्ग किलोमीटर है, जो संसार के भृ-भाग का लगभग 29.9% है। एशिया की जनसंख्या 2016 की जनगणना के अनुसार 4.5 बिलियन है। एशिया की 48% जनसंख्या नगरों में तथा 52% गाँव में रहती है। एशिया तथा यूरोप के बीच यूराल पर्वत ,कैस्पियन सागर ,काकेशस पर्वत, काला सागर सीमा बनाते है, जबकि एशिया एवं अफ्रीका के बीच स्व़ेज नहर ,लाल सागर सीमा बनाते है। एशिया तथा आस्ट्रेलिया महाद्वीपों के बीच न्यूगिनी द्वीप को सीमा माना जाता है।

 77 डिग्री 43 मिनट उत्तरी अक्षांश पर 'केप मिस सेलुसकिन' इसका सबसे उत्तरी छोर है। पूरे महाद्वीप का सबसे पश्चिमी क्षेत्र 'केप मिस आर्टीसेसजी(संवरनाजा जेमिला) है।सबसे दक्षिणी क्षेत्र 'केप टीजी बूरु' है,जो मलय प्रायद्वीप में है। 169 डिग्री 40 मिनट पश्चिमी देशांतर पर 'केप मिस डिनेवा' इसका सबसे पूर्वी बिन्दु है। इसके द्वीपों के सागर तटों की लम्बाई को छोड़कर इसका समुद्री तट 69,000 कि.मी. लम्बा है। एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप है। यहाँ के भू-क्षेत्र की औसत ऊँचाई 960 मी. है। इसका विस्तार उत्तर से दक्षिण 6440 कि.मी. तथा पूर्व से पश्चिम 9650 कि.मी. है।

भौगोलिक दृष्टि से एशिया महाद्वीप का विभाजन

              1.    दक्षिण पश्चिम एशिया

    2.    दक्षिण एशिया

          3.    दक्षिण पूर्वी एशिया

4.    पूर्वी एशिया

5.    मध्य एशिया

         6.    साइबेरियन प्रदेश

जलवायु के आधार पर एशिया महाद्वीप का विभाजन

    1.      मानसून एशिया

  2.       शुष्क एशिया

3.      शीत एशिया

 एशिया महाद्वीप के कुल देश-

  एशिया के देश

 उनकी राजधानियाँ

अजरबेजान

बाकू

अफगानिस्तान

काबुल

आर्मेनिया

येरेवान

इण्डोनेशिया

जकार्ता

इस्राइल

जेरुसलम

ईराक

बगदाद

ईरान

तेहरान

उज्बेकिस्तान

ताशकंद

ओमान

मस्कट

कज़ाख़स्तान

अस्ताना

कतार

दोहा

कम्बोडिया

नॉम पेन

किरगिस्तान

बिश्केक

कुवैत

कुवैत सिटी

उत्तर कोरिया

प्योंगयाग

दक्षिण कोरिया

सिओल

चीन

बीजिंग

तिमोर-लेस्टे

दिली

जापान

टोक्यो

जॉर्जिया

तीब्लिसी

जॉर्डन

अम्मान

ताजिकिस्तान

दुशांबे

तुर्की

अंकारा

तुर्कमेनिस्तान

अश्गाबाद

थाईलैंड

बैंकाक

नेपाल

काठमाण्डू

पाकिस्तान

इस्लामाबाद

फिलिपीन्स

मनीला

बाहरेन

मनामा

बांग्लादेश

ढाका

ब्रुनेई दरुस्सलाम

बंदर सेरि बेगावान

भारत

नई दिल्ली

भूटान

थिम्फू

मंगोलिया

उलानबटोर

मलेशिया

कुआलालम्पुर

मालदीव

माले

म्यांमार

नैप्यीदॉ

यमन

साना

रुस

मास्को

लाओस

विएन्तिएन

लेबनॉन

बेरुत

वियतनाम

हनोई

संयुक्त अरब अमीरात

आबू धाबी

साइप्रस

निकोसिया

साऊदी अरब

रियाघ

सिंगापुर

सिंगापुर

सीरिया

दमस्कस

श्री लंका

श्री जयवर्धनेपुरा

 


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please tell us and clear your doubt